sway/README.hn.md
LordRishav c8e422e5c2 Fix sample config file location
Change `~/etc/sway/config` to `/etc/sway/config`
2022-05-27 20:17:27 +02:00

3.2 KiB

sway

sway एक i3-अनुकूल Wayland Compositor है। FAQ पढिये। IRC Channel (irc.libera.chat पर #sway) में भी जुडिये।

रिलीज सिग्नेचर

रिलीजें E88F5E48 से साइन होतें हैं और Github पर प्रकाशित होते हैं।

इंस्टौलेशन

पैकेजों के ज़रिये

Sway कई distributions में उप्लब्ध है। आप अपने में "sway" नामक पैकेज इंस्टौल करके देख सकते हैं।

Source से compile करके

यदि आप परीक्षण और विकास के लिए sway और wlroots का नवीनतम संस्करण बनाना चाहते हैं, तो यह विकी पृष्ठ देखें।

निर्भरताएं:

  • meson *
  • wlroots
  • wayland
  • wayland-protocols *
  • pcre2
  • json-c
  • pango
  • cairo
  • gdk-pixbuf (इच्छा पर: system tray के लिये)
  • scdoc (इच्छा पर: man पृष्ठों के लिये) *
  • git (इच्छा पर: संस्करण जानकारी के लिये)

* Compilation के समय आवश्यक

ये commands चलाएं:

meson build/
ninja -C build/
sudo ninja -C build/ install

उन systems पर जिनमें ना तो logind है, ना ही seatd है, आपको sway के binary को suid करना पडेगा:

sudo chmod a+s /usr/local/bin/sway

Sway अपने root अनुमतियां शुरू होने के कुछ ही देर बाद गिरा देगा।

Configuration

अगर आप पहले से ही i3 का उप्योग करते हैं तो अपने i3 config को ~/.config/sway/config में copy कर लीजिये और वह बिना किसी अन्य मेहनत के काम करेगा। अन्यथा, नमूने configuration file को ~/.config/sway/config में copy कर लीजिये। यह अधिकतर समय /etc/sway/config में पाया जाता है। man 5 sway से आप configuration के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

चलाना

आप एक tty से sway को चला सकते हैं। कुछ display managers काम करते हैं मगर ये sway के द्वारा समर्थित नहीं है (gdm के बारे में जाना गया है कि वह सही काम करता है)।