# sway sway एक [i3](https://i3wm.org/)-अनुकूल [Wayland](https://wayland.freedesktop.org/) Compositor है। [FAQ](https://github.com/swaywm/sway/wiki) पढिये। [IRC Channel](https://web.libera.chat/gamja/?channels=#sway) (irc.libera.chat पर #sway) में भी जुडिये। ## रिलीज सिग्नेचर रिलीजें [E88F5E48](https://keys.openpgp.org/search?q=34FF9526CFEF0E97A340E2E40FDE7BE0E88F5E48) से साइन होतें हैं और [Github पर](https://github.com/swaywm/sway/releases) प्रकाशित होते हैं। ## इंस्टौलेशन ### पैकेजों के ज़रिये Sway कई distributions में उप्लब्ध है। आप अपने में "sway" नामक पैकेज इंस्टौल करके देख सकते हैं। ### Source से compile करके यदि आप परीक्षण और विकास के लिए sway और wlroots का नवीनतम संस्करण बनाना चाहते हैं, तो [यह विकी पृष्ठ](https://github.com/swaywm/sway/wiki/Development-Setup) देखें। निर्भरताएं: * meson \* * [wlroots](https://gitlab.freedesktop.org/wlroots/wlroots) * wayland * wayland-protocols \* * pcre2 * json-c * pango * cairo * gdk-pixbuf (इच्छा पर: system tray के लिये) * [scdoc](https://git.sr.ht/~sircmpwn/scdoc) (इच्छा पर: man पृष्ठों के लिये) \* * git (इच्छा पर: संस्करण जानकारी के लिये) _\* Compilation के समय आवश्यक_ ये commands चलाएं: meson build/ ninja -C build/ sudo ninja -C build/ install उन systems पर जिनमें ना तो logind है, ना ही seatd है, आपको sway के binary को suid करना पडेगा: sudo chmod a+s /usr/local/bin/sway Sway अपने root अनुमतियां शुरू होने के कुछ ही देर बाद गिरा देगा। ## Configuration अगर आप पहले से ही i3 का उप्योग करते हैं तो अपने i3 config को `~/.config/sway/config` में copy कर लीजिये और वह बिना किसी अन्य मेहनत के काम करेगा। अन्यथा, नमूने configuration file को `~/.config/sway/config` में copy कर लीजिये। यह अधिकतर समय `/etc/sway/config` में पाया जाता है। `man 5 sway` से आप configuration के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ## चलाना आप एक tty से `sway` को चला सकते हैं। कुछ display managers काम करते हैं मगर ये sway के द्वारा समर्थित नहीं है (gdm के बारे में जाना गया है कि वह सही काम करता है)।