sway/README.hi.md
Danish Khan 288780e2b3
Update README.hi.md
updated package names in hindi
2025-12-19 18:37:46 +05:30

4.2 KiB

sway

sway एक i3-अनुकूल Wayland Compositor है। FAQ पढिये। IRC Channel (irc.libera.chat पर #sway) में भी जुडिये।

रिलीज हस्ताक्षर

रिलीजें E88F5E48 से साइन होतें हैं और Github पर प्रकाशित होते हैं।

इंस्टौलेशन

पैकेजों के द्वारा

Sway कई distributions में उप्लब्ध है। आप अपने में "sway" नामक पैकेज इंस्टौल करके देख सकते हैं।
तीन लोकप्रिय पैकेज मैनेेजर में sway को इंस्टाल करने की विधि निम्नानुसार है-

  • apt - डेबियन (Debian) बेस वाले लिनक्स डिस्ट्रो जैसें - डेबियन (Debian), उबुंटू (Ubuntu), लिनक्स मिंट (Linux Mint) इत्यादि में निम्नानुसार कमांड को टर्मिनल मे लिखें :-
    sudo apt install sway
  • dnf - रेड हेट (Red Hat) बेस वाले लिनक्स डिस्ट्रो जैसें - फेडोरा (Fedora), RHEL इत्यादि में निम्नानुसार कमांड को टर्मिनल मे लिखें :-
    sudo dnf install sway
  • pacman - आर्च लिनक्स (Arch Linux) बेस वाले लिनक्स डिस्ट्रो में निम्नानुसार कमांड को टर्मिनल मे लिखें :-
    sudo pacman -S sway

उक्त के अन्यत्र पैकेज मैनेजर की स्थिति में संबंधित पैकेज के मेन्युअल देखें।।

Source से compile करके

यदि आप परीक्षण और विकास के लिए sway और wlroots के नवीनतम संस्करण बनाना चाहते हैं, तो यह विकी पृष्ठ देखें।

निर्भरताएं:

  • meson *
  • wlroots
  • wayland
  • wayland-protocols *
  • pcre2
  • json-c
  • pango
  • cairo
  • gdk-pixbuf (वैकल्पिक: system tray के लिये)
  • scdoc (वैकल्पिक: man पृष्ठों के लिये) *
  • git (वैकल्पिक: संस्करण जानने के लिये)

* Compilation के समय आवश्यक

ये commands चलाएं:

meson setup build/
ninja -C build/
sudo ninja -C build/ install

Configuration

अगर आप पहले से ही i3 का उपयोग करते हैं तो अपने i3 config को ~/.config/sway/config में copy कर लीजिये और वह बिना किसी परिवर्तन के काम करेगा। अन्यथा, नमूने configuration file को ~/.config/sway/config में copy कर लीजिये। यह सामान्यतः /etc/sway/config में पाया जाता है। man 5 sway से आप configuration के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

चलाना

आप एक tty से sway को चला सकते हैं। कुछ display managers काम करते हैं परन्तु ये sway के द्वारा समर्थित नहीं है (gdm के बारे में जाना गया है कि वह सही काम करता है)।